CG: थाने में जवान ने खुद को मारी गोली: मौके पर ही हो गई मौत, पारिवारिक विवाद में जान देने की बात आ रहीं सामने

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक सहायक आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। वहीँ घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बावजूद जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग