CG में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी… 25 से ज्यादा लोग घायल… 5 की हालत गंभीर

CG

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप पलटने से कई लोग घायल हो गये। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, उनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद SDM और तहसीलदार मौके पर अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप पलट गयी। घटना में कई मजदूर घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। इधर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शर्मनाक मामला! आधीरात घर में घुसकर 9...

A 9-year-old innocent was kidnapped by entering the house at midnight कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक...

छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत: पहले से कई...

राजनांदगांव। देश में कोरोना के नए वैरिएंट्स से सतर्क रहने की जरुरत है। बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो कोविड से 6 दिन के...

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की...

​भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने क्षेत्र की जनता से मिलते रहे है और उनकी समस्याओं का समाधान करते है। रविवार को...

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंकनाद...

जशपुर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गौ तस्कर को पकड़ा है और 14...