एक्टिवा को आग के हवाले करने के बाद पीड़ित ने कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवक कंपनी के सर्विस से परेशान होकर अपनी नई एक्टिवा को शोरूम के सामने ही आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है की माहेश्वरी दिव्या जो की बिलासपुर निवासी है। उसने होंडा की एक्टिवा स्कूटी को गट्टानी होंडा चाम्पा से ख़रीदा था। पीड़ित के अनुसार गाड़ी लेने के तत्काल बाद से ही उसकी एक्टिवा बिगड़ना शुरू हो गई थी। जिसको होंडा सर्विस सेंटर के मैकेनिक महीनो बनाते रहे। परेशान होकर माहेश्वरी ने होंडा कंपनी को उसकी एक्टिवा रेप्लस करने का निवेदन किया था। पीड़ित ने बताया की कंपनी के रायपुर ज़ोनल ऑफिस से लेकर टोलफ़्री नंबर तक कहीं भी उसकी समस्या का निवारण नही हुआ।

देखिये वीडियो :-

जिसके कारण परेशान होकर आज पीड़ित ने बिलासपुर होंडा शोरूम के सामने अपनी नई एक्टिवा को सार्वजनिक तौर पर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद शोरूम का कर्मचारी वीडियो में आग बुझाते दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा की “होंडा कंपनी धोखेबाज़ है, होंडा कंपनी का बहिष्कार करें और आम ग्राहक के अधिकारों से ऐसी घटिया स्कूटर बेचने वाली कम्पनी को सबक़ सिखाए।”






