Unique Marriage: मेयर ने मगरमच्‍छ संग की शादी… पार्टी में जुटे हजारों लोग… वजह है बेहद खास, देखिए Video

मल्टीमीडिया डेस्क। शादी जिंदगी का एक ऐसा पल है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. इसके लिए अब तरह-तरह की कोशिशें की जाती हैं. मीडिया में अक्सर कई शादियां अपनी भव्यता, अलग अंदाज या दूल्हे और दुल्हन की अलग एंट्री से सुर्खियां भी बनती हैं. इन दिनों एक शादी दुनियाभर की मीडिया की सुर्खियां बन रही है.

खास बात ये है कि यह शादी मैक्सिको में हुई और इसमें दुल्हन इंसान नहीं बल्कि मगरमच्छ थी. दूल्हा भी कोई आम आदमी नहीं बल्कि मैक्सिको (Mexico) के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर था. चलिए इस शादी के बारे में करते हैं विस्तार से बात.

मेहमानों के बीच पूरी हुईं सारी रस्में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर क्‍टर ह्यूगो ने पिछले दिनों यह अनोखी शादी की है. उन्होंने इसे पूरे रीति-रिवाज के साथ किया है.

इस शादी में हजारों लोग शामिल हुए और दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी सारी रस्‍में निभाईं. इस खास शादी के पीछे की वजह भी बहुत ही खास है. दरअसल मैक्सिको की यह पुरानी परंपरा है. इस तरह की शादी इंसान के रिश्तों को पर्यावरण और जानवरों से मजबूत करने के लिए की जाती है.

वहां की मान्यता है कि इस तरह करने से भगवान से मनचाही चीज मिल जाती है. ज्यादातर लोग अच्‍छी बारिश और अधिक मछली पाने के लिए ही इस तरह के आयोजन करते हैं. मेयर ने भी इसी मकसद से यह शादी की.

मगरमच्‍छ से शादी की पुरानी परंपरा
मैक्सिको में मगरमच्‍छ से शादी करने की परंपरा बहुत पुरानी है. यहां के लोगों का कहना है कि यह परंपरा 1789 से चल रही है. इसे निभाने के लिए रस्मों का खास ध्यान रखा जाता है. लोग सबसे पहले मगरमच्‍छ का नाम रखते हैं. इसके बाद शादी की तारीख तय की जाती है. शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को इन्वाइट किया जाता है. इसके बाद सबके सामने शादी संपन्न की जाती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...