CG मानसून ब्रेकिंग: प्रदेश के सभी भागों में पहुंचा मानसून, अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, गरज चमक के साथ कल होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश अब धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून के प्रदेश में पहुंचते ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कल (21 जून) को कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही प्रदेश के 1-2 स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर बडौदा शिवपुरी रीवा चरक है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल दिनांक 21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी...

Prostitution racket exposed क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने...

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...