नई उद्योग नीति की तरह ही रीपा के लिए कैबिनेट की बैठक में बनेगी नई नीति; CM भूपेश बघेल ने बलोद में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में किया एलान

– CM ने सामाजिक भवन और विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की
– CM ने मुक्ति धाम पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की
– CM नेजिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा गुण्डरदेही में खोलने की घोषणा की

बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले में अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। अधिवेशन में उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज हमेशा से कृषि के क्षेत्र में अपना योगदान देता आया है। इस वर्ष हमने रिकार्ड 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की है। किसानों को लगभग 22 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

नई उद्योग नीति की तरह ही रीपा के लिए कल कैबिनेट बैठक में नई नीति घोषित करेंगे। अब बड़े बड़े उद्योगपतियों की तरह ही हमारे गांव की बहनें, युवा भी रीपा में गोठान में अपना कारोबार चला कर आमदनी उठा रहे है। गोबर से विद्युत, पेंट और कई उपयोगी समान बना रहे है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनेक घोषणाएं की :-

  • सामाजिक भवन व विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा
  • मुक्ति धाम पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा गुण्डरदेही में खोलने की घोषणा की

इस दौरान बघेल का दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगो द्वारा गजमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद, श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, विधान सभा के विधायक संगीता सिन्हा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, जिला पंचायत के अध्यक्ष सोनादेही देशलहरा, दिल्लीवर कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक राम सहाय देशमुख, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, महामंत्री अशोक कुमार देशमुख उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...