छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में भूकंप के झटके: MP के इंदौर सहित कई जिलों में कांपी धरती… घबरा कर घरों से बाहर निकले लोग… रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई; सुबह अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस हुए थे झटके

– छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जिलों में आया भूकंप
– इंदौर, धार और खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके
– रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई
– भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी
– अरुणाचल प्रदेश में भी सुबह 3.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप के झटके हुए थे महसूस

भोपाल। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए है। प्रदेश के इंदौर से लगे हुए धार जिले में आज भूकंप से अफरा-तफरी मच गया। राहत की बात ये है कि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। धार जिले में भूकंप का एपिक सेंटर गुजरात और महाराष्ट्र सीमा पर बताया जा रहा है। तीनों राज्यों में उसका रेडियस रहा। दोपहर करीब 12.54 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए है।

घबरा कर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। इससे पहले आज सुबह अरुणाचल प्रदेश में धरती हिली थी। अरुणाचल में 3.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप महसूस किया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से जान-माल की बड़ी हानि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...