छत्तीसगढ़ में NIA का छापा : 11 संदिग्धों के ठिकानों से नक्सली पर्चे, डिजिटल डिवाइस समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त, नक्सली हमले से जुड़ा है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एनआईए ने छापा मारा है। धमतरी और गरियाबंद जिले के संवेदनशील माओवादी प्रभावित इलाके के रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा समेत अन्य गांवों में 11 संदिग्धों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। एनआईए ने तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे/बुकलेट, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस, 1.5 लाख रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

बताया जा रहा कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान और सुरक्षा दल पर नक्सली हमले के सिलसिले में टीम ने दबिश दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ेगोबरा गांव से मतदान के बाद लौट रहे मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में आइटीबीपी एडहॉक 615 बटालियन के हेड कांस्टेबल की हत्या करने वाले आइईडी विस्फोट के पीछे मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ सामने आने के बाद NIA मामले की जांच कर रही है। NIA 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...