इंटरनेट भत्ते के लिए हड़ताल पर आरआई और पटवारी, नामांतरण, सीमांकन समेत कई काम ठप, लोग परेशान

रायपुर। तहसील में सभी कामों को ऑनलाइन करने के विरोध में एक बार फिर प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक और पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते जमीन संबंधित नक्शा, खसरा, बटांकन, नामांतरण, डायवर्सन, सीमांकन समेत सभी तरह के काम बंद हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल में गए राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों का कहना है कि जब तक हड़ताल चलेगी कोई काम नहीं होगा। आरआई और पटवारियों की मुख्य मांग है कि ​​​​​​ऑनलाइन काम के बदले इंटरनेट डेटा रिचार्ज संबंधित भुगतान मिलना चाहिए। बिना इंटरनेट भत्ता के वे काम नहीं करेंगे। 16 दिसंबर से आरआई-पटवारियों ने पहले विरोध किया फिर काली पट्टी बांधकर काम की, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से काम बंद कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...