घर बनाने वाले हैं तो दुर्ग कलेक्टर का ये आदेश जरूर पढ़ लें…अब नजूल ऑफिस से NOC की जरूरत नहीं

भिलाई। अगर आप घर बनाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। कल दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एक आदेश जारी किया है। यह आदेश सिर्फ दुर्ग निगम क्षेत्र में लागू नहीं होगा। जबकि बाकी भिलाई, रिसाली, चरोदा, जामुल, अहिवारा, कुम्हारी, पाटन में अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र को छोड़कर अन्य नगरी निकाय क्षेत्रों में नजूल सीटें यानि नजूल की जमीन उपलब्ध नहीं है।

जिसके कारण वश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के नागरिकों के आम हित को देखते हुए दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र को छोड़कर, जिले के अन्य नगरी निकाय क्षेत्रों के लिए भवन निर्माण हेतु नजूल अनापत्ति प्रमाण पत्र की बाध्यता को समाप्त कर दिया है।

अब इन नगरी निकायों में भवन निर्माण के लिए नजूल अधिकारी के समक्ष विहित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है, ना ही राजस्व निरीक्षक द्वारा स्थल की जांच की जाएगी। कलेक्टर द्वारा लिए गए इस निर्णय से जिले का एक बहुत बड़ा जन समुदाय लाभान्वित होगा और भवन निर्माण की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – एक्शन में डिप्टी CM साव: कुम्हारी नगर...

Deputy CM Saw in action कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण,...

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

अवैध अतिक्रमण पर दुर्ग निगम का लगातार दूसरे दिन...

दुर्ग। दुर्ग निगम की टीम लगातार एक्शन पर है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज कार्रवाही के दूसरे दिन भी अमले ने इंदिरा...

ट्रेंडिंग