थम गई “जम्मू की धड़कन”: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और फेमस RJ सिमरन सिंह की घर में मिली लाश… सुसाइड या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी; आखिरी पोस्ट में क्या था?

नेशनल डेस्क। जम्मू की रहने वाली और मशहूर रेडियो जॉकी (RJ) सिमरन सिंह ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। वे इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी थी। सिमरन की लाश हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-47 की सोसाइटी में फ्लैट से मिली है। बताय अजा रहा है कि, वो यहां किराए पर रहती थीं। सिमरन सिंह को आनन-फानन में पार्क हॉस्पिटल भी ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेथ घोषित कर दिया। सिमरन सिंह की उम्र महज 25 साल थीं।

इंस्टाग्राम में करीब 7 लाख फॉलोवर्स
RJ सिमरन सिंह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 6 लाख 83 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 13 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया था। जिसमें वो बीच के किनारे डांस करती दिख रही हैं।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस की शुरुआत जांच के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कथित तौर पर बुधवार देर रात आत्महत्या की है।

कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट
सिमरन सिंह के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सिमरन सिंह खुदको ‘जम्मू की धड़कन’ कहती थी। वो इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर थीं। उनके फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि अब वो नहीं रहीं। उनकी मौत की खबर से फैंस भी हैरान परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...