भिलाई के लिए गौरव की बात: Chennaiyin FC के लिए भिलाई के प्रतीक का हुआ चयन… गोलकीपर रहते विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

भिलाई। देश की प्रतिष्ठित नंबर-1 फुटबॉल लीग मैच में चेन्नईयन एफसी फुटबॉल टीम के लिए भिलाई के गोलकीपर प्रतीक कुमार सिंह (ओम) का चयन हुआ है। ओम छत्तीसगढ़ के बेहतरीन गोलकीपरों में शुमार है और देश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। प्रतीक का शहर के ख्याति नाम फुटबॉल खिलाड़ियों में नाम शामिल है। राष्ट्रीय कोच प्रवीण सिंह और सेक्टर-2 की पूर्व पार्षद रश्मि सिंह के पुत्र है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, अभिनेता अभिषेक बच्चन, वीतादानी की फुटबॉल इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच (आईएसएल) के लिए बनी चेन्नई एनएफसी टीम के मालिक है। टीम ने फुटबॉल के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों में भिलाई के प्रतिभाशाली गोलकीपर सेक्टर-1 निवासी प्रतीक कुमार सिंह ओम पिता प्रवीण सिंह बुच्ची शामिल है।

ओम इसके पूर्व चेन्नई सिटी, नरोका मणिपुर, रियल कश्मीर में पिछले तीन वर्ष से लीग मैच खेल रहा है। ओम अंडर-23 इंडियन कैंप में शामिल रहा है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के वजह से चेन्नई एनएफसी ने ओम को आईएसएल लीग के लिए साइन किया है। भिलाई का यह पहला प्रोफेशनल खिलाड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...