“भरोसे का सम्मलेन” कार्यक्रम में शामिल हुई प्रियंका गांधी: सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ… और भी कई बड़ी घोषणाएं… पढ़िए

बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ठ अतिथि प्रियंका गांधी जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होने दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उसके बाद सीएम बघेल और प्रियंका गांधी भरोसे का सम्मलेन कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को जारी की गई 5-5 हजार रूपए की अनुदान राशि। प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष दो किश्तों में मिलेगी 10 हजार रूपए की राशि। योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को दी जाएगी अनुदान राशि। प्रदेश के समस्त अनुसूचित क्षेत्रों में लागू हुई योजना।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे। नक्सलियों की दहशत से कोई छत्तीसगढ़ नहीं आता था। हमारे घर वालों की नींद हराम रहती थी, जब तक हम घर नहीं लौटते थे, वो चिंतित रहते थे। नक्सली और पुलिस दोनों की गोलियां चलती थी, लेकिन सीना हमारे निर्दोष आदिवासियों का छलनी होता था। यहां पर आदिवासियों की जमीनें छीन ली गयी थी। देश में पहला उदाहरण था, जब हमने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीनें वापस कराने का काम किया। विकास के रास्ते पर हम चल रहे हैं, बस्तर आगे बढ़ रहा है। योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं। शिक्षा के माध्यम से फिर से बस्तर को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। श्रीमती इंदिरा गांधी आई थी, उन्होंने आदिवासियो को पट्टा दिया था। राहुल गांधी ने आदिवासियो का पट्टा वापस दिलाया है। हम शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। पहले कभी कोई दंतेवाड़ा के जंगल में नहीं जा सकता था। दंतेवाड़ा में आज डेनेक्स में कपड़े बनाए जा रहे हैं, ये कपड़े देश दुनिया में जा रहे हैं। हमारी बहनें काम कर रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। लाखों परिवारों को वनाधिकार पट्टा देने का काम किया। यह सम्मेलन बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों के भरोसे का सम्मेलन है। अब तो हम अगले खरीफ सीजन में 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने जा रहे हैं।

ये सम्मेलन भरोसे का है, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, माताओं, बच्चों, बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है। माँ दंतेश्वरी माई, बस्तर का दशहरा, और यहां के आदिवासियों की संस्कृति बस्तर की पहचान है। इसी दिशा में काम करते हुए हम देवगुड़ियों और घोटुलों का निर्माण कर रहे हैं। किसानों और लघु वनोपज विक्रेताओं, तेंदूपत्ता संग्रहको में सम्पन्नता आई है। लाखों परिवार उन्नति के रास्ते चल पड़ा है। लोक पर्वों पर हमने छुट्टी प्रदान की है। हमारी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दे सकें और लोगों की विकास में भागीदारी हो। हम जूते, चप्पल और मोबाइल नहीं दे रहे बल्कि आपकी जेब में पैसा डाल रहे हैं ताकि आप जो चाहें वो खरीद सकें। हमने डेढ़ लाख करोड़ रूपए लोगों की जेब में डाले हैं। बैगा पुजारी गुनिया और भूमीहीनों को हम 7000 दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार सम्पन्न बना रहे हैं। हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया, इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य के साथ धान का 2500 रूपए दिलाने का वादा पूरा किया है। राजीव किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 प्रति एकड़ देने का कार्य किया है।

भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की मैं यहां पहली बार आई हूं आप मुझे नहीं जानते हैं। आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। आप इसलिए आए हैं क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के दिल में आपको लेकर विशेष सम्मान था। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं सबकुछ जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना। सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए सुबह से आइसक्रीम बना कर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है इसलिए आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए… ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया।

एक जगह की पहचान तीन चीजों से होती है। संस्कृति का सम्मान, लोगों का मान और सरकार द्वारा जनता का सम्मान। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक समय यहां लोगों को आने में डर लगता था। आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। सरकार की मदद के साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है। प्रकृति का सम्मान करने के लिए मेरी दादी इंदिरा गांधी आप आदिवासी भाई बहनों का बहुत सम्मान करती थीं। यहां बेरोजगारी की दर सब कम है, सबसे ज्यादा वनोपज के लिए एमएसपी, यहां का स्वास्थ्य माडल देश के लिए उदाहरण है। सरकार आपके भरोसे पर चल रही है आपकी मेहनत का ये सरकार सम्मान कर रही है। पहले गौ माता सड़कों पर घूमती थीं, बहनें कर्ज में थीं, स्कूल बंद हो रहे थे, कुपोषण की दर बढ़ रही थी। आज 65 वनोपज खरीदे जा रहे हैं। 4 हजार एकड़ जमीन लौटाई गई। 5 लाख लोगों को वन अधिकार पट्टे मिले। धान की सबसे ज्यादा कीमत यहां मिल रही है। किसानों का कर्ज माफ किया गया।

इस दौरान सीएम बघेल ने बड़ी घोषणाएं भी की है –

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में “इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी।
नारायणपुर में शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के नाम से किया जाएगा।
नारायणपुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव “लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल नारायणपुर” के नाम से किया जाएगा।
दंतेवाड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण “हिड़मा मॉझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण” के नाम से किया जाएगा।
बीजापुर शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण “धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़” के नाम से किया जाएगा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Big Breaking : कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर...

Aman Saw killed : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. रांची में कारोबारी पर फायरिंग मामले में अमन साव...

चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी ईडी, इधर भूपेश बघेल...

भिलाई. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापेमार कार्रवाई की. 11 घंटे तक पूछताछ...

CG – थाने में मारपीट, लहूलुहान हुआ कोतवाली, दो...

कोरबा. कोतवाली थाना परिसर में मारपीट और जमकर हंगामे का मामला सामने आया है. बस स्टैंड पर अशरफ मेमन और गुलाम शेखानी के बीच...

भिलाई में जल्द बनेगा स्केटिंग ट्रैक और शानदार स्वीमिंग...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में बहुत जल्द भिलाईवासी न केवल तैराकी का लुत्फ उठा सकेंगे बल्कि वर्षों से...

ट्रेंडिंग