CG में फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ FIR: फेक वीडियो वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने दर्ज कराई थी शिकायत

रायपुर। फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा के कथित प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट होने का जिक्र किया जा रहा था। भाजपा के पदाधिकारियों ने इस वीडियो को झूठा और फेक बताते हुए इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की थी। जांच के बाद यह वीडियो फेक भी पाया गया, जिसके बाद इस मामले में निर्वाचन पदाधिकारी की सूचना पर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि छत्तीसगढ़ के शान के पेज के संचालक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट का झूठा और फेक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर वायरल किया है। इस शिकायत की जांच राज्यस्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति ने की। जांच में वीडियो को चुनाव प्रचार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 171 जी का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, जिसके बाद इस मामले में सिविल लाइन थाना में फेसबुक पर फेक वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...