CG – रेप पीड़िता ने किया सुसाइड: मरने से पहले वीडियो बनाकर किया इंस्टाग्राम में अपलोड, कहा – मरने जा रही हूं….सोनू सिंह मौत का जिम्मेदार, कुएं में मिली लाश

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर आई है। जिले में रेप पीड़ित युवती की लाश गांव के पास कुंए से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतिका पिछले 2 दिनों से लातपा थी।

रेप पीड़िता ने मरने से पहले प्रेमी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट भी किया है। उसने लिखा कि….मैं मरने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू सिंह और उसका भाई है। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सुसाइड से पहले युवती वीडियो पोस्ट में कह रही है कि केस खत्म करवाने के लिए उसने मुझसे मंदिर में शादी की, फिर किसी और से कोर्ट मैरिज कर ली। सोनू ने मेरे फोन से शादी की फोटो डिलीट कर मारपीट की। धमकी दी थी कि, किसी को बताया तो तुम्हें मार देंगे। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।

उसके पिता का कहना है कि, 20 वर्षीय बेटी मंगलवार 5 नवंबर से लापता थी। उसे खोजने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार सुबह लोगों ने मुझे बताया कि, घर से करीब 100 मीटर दूर कुएं में बेटी की लाश मिली है। बेटी की मौत साजिश लग रही है। मैंने उसके नाक से खून और आंख पर चोट देखा है।

परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को जांच का अहम हिस्सा मानते हुए पुलिस से मामले की बारीकी से छानबीन करने को कहा है।

एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने कहा कि, शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, वीडियो और घटनास्थल के तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि, युवती गांव से लगे ग्राम जतरो निवासी सोनू सिंह (23) पर रेप का केस दर्ज कराई थी। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध था। इस मामले में पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही युवक जेल से जमानत पर बाहर आया था। युवती की गुमशुदगी से एक दिन पहले ही सोनू सिंह और युवती पेशी पर कोर्ट गए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...