गड्‌ढे वाली सड़कों से मिलने वाली है राहत: सड़कों के मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 7 करोड़ रुपए…विधायक वोरा ने बनवाया PWD से प्रस्ताव

दुर्ग। शहर के विकास कार्यो के लिए अगस्त माह में हुई बैठक के एक माह बाद कार्यो की मूलभूत सुविधा के निराकरण के लिए विधायक अरुण वोरा ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से सवाल जवाब किया। जवाब में बताया गया कि बरसात की समाप्ति होने पर जल्द 7 करोड़ की राशि से 60 वार्डो में डामरीकरण एवं सीमेंटीकरण से जर्जर सड़को के गड्ढो से मिलेगी मुक्ति। साथ ही होगा नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है व ठगड़ाबांध सौदर्यीकरण के लिए शेष राशि हेतु प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ विधायक वोरा ने इस संबंध में रायपुर प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात कर चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास में आबंटन की तैयारी व पेयजल आपूर्ति में हो रही बाधा को भी निदान करने हेतु नाला डायवर्सन व वल्व एवं पम्प के लिए भी कार्य जारी है। बैठक में विधायक वोरा ने निगम के जलकार्य लोककर्म एवं बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता शंकरदयाल शर्मा एवं प्रमोद दुबे को कहा है कि 60 वार्डो के पार्षदों व जनता से मिलकर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतो का निराकरण समयसीमा में करें एवं जनहितैषी कार्य समयसीमा में हो जाए इसका ध्यान रखा जाए। निगम कार्यालय पहुंची शिकायतों का निदान बिना भटकाव के किया जाना निश्चित करें एक माह बाद पुन: विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए जवाबदेही तय की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...