त्यौहार के पहले दुर्ग निगम के 2 हजार कर्मियों के खाते में ट्रांसफर हुआ सैलरी: मेयर एवं आयुक्त ने निगम परिवार को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के कर्मचारियों के चेहरे खिल गए. इसकी वजह निगम के 2 हजार नियमित कर्मियों के खाते में वेतन और एडवांस की रकम डाल दी गई है. दीपावली पर्व को देखते हुए. प्रत्येक नियमित कर्मचारियों को अग्रिम एडवांस का भुगतान कर दिया गया है. निगम के 2 हज़ार नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को दिपावली के पूर्व उनके खाते वेतन और अग्रिम एडवांस खाते में जमा करवाया गया है.

महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार ने दीपावली पर्व को देखते हुए वेतन एवं अग्रिम की राशि खाते में जमा कराते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं अधिकारी व कर्मचारियों को दी है. लेखाधिकारी राजकमल बोरकर की गंभीरता के कारण समय पर निगम कर्मियों को वेतन एवं अग्रिम एडवान्स राशि का भुगतान किया गया.

आयुक्त ने अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशनुसार निगम द्वारा सर्वप्रथम यहां निर्णय लिया गया कि सबसे पहले कर्मचारियों का भुगतान होने से वह अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार की तैयारी कर सके।लेखा अधिकारी राज कमल बोरकर ने बताया है कि 2 हज़ार कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ सभी ठेकेदारों लगभग भुगतान को भी भुगतान कर दिया गया है.

दीपावली पूर्व त्योहार अग्रिम एडवांस 10000 की राशि निगम कर्मियों को दिए जाने पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों शिव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता,अनिल सिंह, संजय मिश्रा,शशि यादव,ईश्वर वर्मा, ईश्वर वर्मा एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा आयुक्त लोकेश चंद्राकार से मुलाकात कर निवेदन किया था इसके लिए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने महापौर और आयुक्त का धन्यवाद व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...