चौहान टाउन के पूर्व अध्यक्ष संतोष झा को हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, लग गया फिर से करारा झटका, पुलिस की गुंडा सूची में नाम आने के बाद सोसाइटी ने भी हटाया था; झा ने कहीं ये बात

भिलाई। शहर के सबसे बड़े हाउसिंग सोसाइटी चौहान टाउन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष झा को फिर से करारा झटका लगा है। संतोष को यह झटका लगातार लग रहा है। पहले कलेक्टर कार्यालय, फिर जिला कोर्ट और रजिस्ट्रॉर ऑफिस व रायपुर मुख्य कार्यालय में संतोष झा द्वारा लगाए गए आवेदन खारिज होते रहे। अब हाईकोर्ट में संतोष झा ने अपना केस वापस ले लिया है। हाईकोर्ट में सोसाइटी के अधिवक्ता अमिनेश वर्मा ने बताया कि, संतोष झा कोर्ट को कन्विंस करने में असफल रहा और मामला कोर्ट से खारिज होते देख संतोष झा ने केस वापस ले लिया।

संतोष झा ने आरोप लगाया था कि सोसाइटी ने जबरदस्ती हटा दिया है। जबकि, दुर्ग पुलिस द्वारा गुंडा सूची में नाम आने के बाद सोसाइटी ने संतोष झा को हटा दिया था। यह फैसला सामान्य सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। तब जाकर निर्णय हुआ। सर्वसम्मति से ही सागरिका पाढ़ी को नया अध्यक्ष बनाया गया। दरअसल, डेढ़ साल पहले संतोष झा के खिलाफ स्मृतिनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज हुआ था। एक युवक के साथ पिटाई कर दी थी।

युवक को पिटाई के साथ-साथ उसे जान से मारने की धमकी से लेकर अन्य आरोप लगे थे। उसके बाद से पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए वह फरार भी हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद संतोष झा को सोसाइटी से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। चूंकि, संतोष के खिलाफ पहले से कई केस है। और मारपीट के बाद उसे हटा सोसाइटी से हटा दिया। पुलिस रिकॉर्ड की माने तो सितंबर 2021 से संतोष झा का नाम गुंडा लिस्ट में है।

यह भी पता चला है कि संतोष झा चौहान टाउन का मतदाता भी नहीं है। संतोष ने अपने दोनों मकान ब्लॉक-जी,2, चौहान टाउन फेस-2 और ब्लॉक-11-2 फ्लैट-24, चौहान टाउन जुनवानी को बैंकों से लोन लेकर खरीदा था।

पूर्व अध्यक्ष ने कहा- निष्पक्ष करा लें जांच
चौहान टाउन के पूर्व अध्यक्ष संतोष झा ने कहा- 29 नवंबर 2022 को रात 11:30 बजे चौहान टाउन में जो गाडियों को जलाने वाली घटना हुई उसमें मेरा नाम बेवजह वर्तमान में बिना सर्वसम्मति के कार्यरत पदाधिकारियों द्वारा उछाला जा रहा है। जबकि मैं उस रात अपने घर पर ही था। जिसकी पुष्टि मेरे बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरा से की जा सकती है। G/9 मैं निवासरत मुनमुन सेन गुप्ता की बेटी ने फोन पर मुझे घटना की जानकारी दी थी जहां मैने आग बुझाने का प्रयास किया।

झा ने आगे कहा कि, रात को 11:00 बजे CHPL के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर लिंगराज पाणिग्रही और उनके साथी चौहान टाउन में घूमते हुए देखे गए थे। जबकि उनका निवास स्थान ग्रीन वेली में है। SRWS के पदाधिकारी भी रात को घूमते हुए देखे गए थे। यहां पर यह बताना आवश्यक होगा कि उसी रात लगभग 11:15 बजे चौहान टाउन में चार गाडियां जलाई गई। वर्तमान में कार्यरत पदाधिकारियों ने ही CHPL के कर्मचारियों से या किसी से गाड़ियों में आग लगवाई और मुझे फसाने के लिए मेरा नाम लगा दिया, ताकि मैं चौहान टाउन में होने वाले चुनाव से दूर रह सकूं। चौहान टाउन में इस तरह के आगजनी की यह पहली घटना है जो साजिश के तहत किया गया है।

झा ने वर्तमान पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा की, यह एक सोची समझी साजिश के तहत मेरी सदस्यता SRWS सोसाइटी से यह कह कर रद्द कर दी गई की मेरा इस सोसाइटी में कोई घर नहीं है। जबकि मेरा घर पंजाब नेशनल बैंक से मॉर्गेज पर है जिसमे मैं वर्तमान में निवासरत हूं। गाड़ियों को आग के हवाले करने से पहले इन लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि इस टाउनशिप में कितनी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी यदि और भी वाहनों में आग लग जाती। SRWS के जो लोग भी चुनाव लड़ने के इच्छुक थे उनका नाम सदस्यता सूची से हटा दिया गया है और ना ही चुनाव पूर्व कोई आमसभा ली गई। इन पदाधिकारियों द्वारा मेरे खिलाफ अनेक उच्च अधिकारियों को झूठे पत्र सौंपे गए ताकि मैं चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो जाऊं।

वर्तमान अध्यक्ष सागारिका पाढ़ी

लोग चाहते हैं सरल और मिलनसार अध्यक्ष
चौहान टाउन के लोगों का कहना है कि अब वे गुंडा और असामाजिक तत्वों से छुटकारा चाहते हैं। चूंकि, चौहान टाउन को ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। ऐसे में चौहान टाउन के लोग ही संकल्प ले चुके हैं कि अब वे सरल, सहज और मिलनसार को ही अध्यक्ष बनाना चाहेंगे। आपको बता दें कि इसी महीने चौहान टाउन में चुनाव होना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, अधिकारी, कर्मचारियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 18 जुलाई तक चलेगा। इसके चलते जिले के अधिकारी, कर्मचारियों की...

मेकाहारा अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने की मारपीट, मरीज...

रायपुर। राज्य के सबसे बड़े सरकारी मेकाहारा अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स पर मरीज के परिजनों में मारपीट का आरोप लगाया है। रायपुर के अशोक...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

डॉ. पालेश्वर शर्मा और सुरुज बाई खांडे ‘पुरखा के...

बिलासपुर। “पुरखा के सुरता” कार्यक्रम में प्रदेश के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कुलपति और प्रबुद्ध जन “एक भाव एक जुड़ाव “ के साथ एकत्रित हुए तो...