कंझावला जैसी एक और वारदात: स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर… 350 मीटर तक घसीटा… एक की मौत; एक अस्पताल में एडमिट, देखें VIDEO

मल्टीमीडिया डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कंझावला जैसी एक और वारदात सामने आई है. यहां स्कूटी सवार शख्स को कार ने टक्कर मारी. इसके बाद स्कूटी सवार युवक उछलकर कार की छत पर पहुंच गया. बावजूद इसके कार नहीं रुकी और उसने युवक को करीब 300-350 मीटर तक सड़क पर घसीटा. स्कूटी पर दो लोग सवार थे. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी, नॉर्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया, यह घटना 26 जनवरी की देर रात प्रेरणा चौक और कन्हैया नगर के बीच हुई. गश्त के दौरान पीसीआर वैन ने देखा कि एक कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके कारण पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति जमीन पर गिर गया और ड्राइवर का सिर कार की विंडशील्ड से चिपक गया. फिर भी कार में सवार पांच लोगों ने गाड़ी नहीं रोगी और स्कूटी को 300-350 मीटर तक घसीटा.

उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन ने उनका पीछा किया और 2 आरोपियों को पकड़ लिया, बाकी 3 भाग गए. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि स्कूटी चला रहे शख्स की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...