सिंप्लेक्स कंपनी में बड़ी आग: 3 करोड़ का सामान जलकर खाक…3 से 4 घंटे तक चला आग बुझाने का काम, 13 कर्मियों ने 20 गाड़ी पानी और फोम डालकर आग पर पाया काबू, तस्वीरों में देखिए आग का मंजर

भिलाई। शहर के सबसे बड़े कारखानों में से एक सिंप्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में तकरीबन 3 करोड़ रुपए के आसपास का नुकसान का आंकलन किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तकरीबन बीती रात 2.30 बजे के आसपास लगी है। फिलहाल सिंप्लेक्स में आग का मंजर है। हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

पढ़िए पूरा मामला क्या है…
– रात तकरीबन 2.30 बजे के आसपास की घटना
– सिंप्लेक्स कंपनी में आग की सूचना पर पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम
– 20 गाड़ी पाानी और फोम की मदद से आग पर पाया गया काबू
– 13 अग्निशमन कर्मियों की टीम ने आग को बुझाने में जी-जान लगाया

– 3 करोड़ रुपए के आसपास का सामान जलकर खाक होने का अनुमान
– पुलिस करेगी मामले की जांच, आखिर कैसे लग गई इतनी बड़ी आग
– तीन से चार घंटे लग गए आग को बुझाने में

– अग्निशमन कर्मियों में एफ प्रवीण बारा ,नागेश मारकंडे, पराग भोसले,धर्मेंद्र बंजारे, महेंद्र चंदेल ,प्रवीण सिन्हा ,धनु यादव, घनश्याम यादव, नगर सैनिक जवान
शारदा प्रसाद, हीरामन ,राजू लाल राजेश ,डीवहार शामिले थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...