खुर्सीपार में भगवान श्रीगणेश जी का किया गया प्राण प्रतिष्ठा, दया सिंह के साथ रहवासियों ने की पूजा-अर्चना, बांटे गए 101 किलो देशी घी के लड्‌डू

भिलाई। खुर्सीपार में बीते दिनों भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया था। तब हिंदू समाज के लोग काफी आक्रोशित हुए थे। भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ रहवासियों ने प्रदर्शन किया था।

इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया। अब उस मंदिर में भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षद व पूर्व सभापति पी. श्यामसुंदर राव, पार्षद सरिता बघेल, संजय सिंह, गिरीजा बंछोर समेत अन्य मौजूद रहें।

सभी इस पूजा में शामिल हुए और भगवान श्रीगणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की। भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, आज श्रीगणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई। बीते दिनों कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दी गई थी। उस दिन सभी काफी आक्रोशित थे। आज विशेष पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।

मोहल्लेवासियों के साथ-साथ हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा में 101 किलो घी का लड्‌डू का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसादी का विरतण किया गया। इस अवसर पर बोल बम सेवा एवं समिति राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, प्रमोद सिंह, विवेक कौशल, प्रदीप पांडेय, विनय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...