CG में छात्र ने की खुदकुशी: दो सब्जेक्ट में फेल हुआ तो 12वीं के छात्र ने लगा ली फांसी, घरवालों ने कहा…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई है। मृतक छात्र का नाम दिवाकर साहू बताया जा है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पूरी गाँव का है। बुधवार को 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें दो विषय में पूरक आने पर छात्र ने खुदकुशी कर ली।

दानी राम साहू ने बताया कि उसके चचेरा भाई दिवाकर साहू 17 वर्ष पिता थानु राम गोपालपुरी में 12वीं का छात्र था। वह आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। परिणाम में वह अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में पूरक आ गया था। कल शाम तक वह अच्छा था, क्रिकेट भी खेला। गुरुवार सुबह परिवार के लोग रोजगार गारंटी में काम करने गए थे तभी 7 से 9 बजे के बीच साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...