तालपुरी कॉलोनी बी ब्लॉक की मीटिंग संपन्न: पिछले दिनों हुई घटना को रहवासियों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण… जानिए क्या है पूरा मामला?

भिलाई। तालपुरी कॉलोनी बी ब्लॉक में विगत दिनों हुई घटना पर रविवार को कॉलोनी के बुद्धिजीवी रहवासिगण एक परिचर्चा का आयोजन कर घटना को दुर्भाग्य जनक बताया। उपस्थित लोगों का कहना था कि मामला व विवाद तालपुरी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच का था जिसमे की एक पदाधिकारी वकील भी है परंतु वह घटना स्थल पर समिति पदाधिकारी सदस्य की हैसियत उपस्थित था न कि अधिवक्ता की हैसियत से परंतु मामला को अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का बनाकर अधिवक्ता संघ के लोगों में भ्रम फैलाया गया जिससे सचिव रविशंकर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्तागण थाने में उपस्थित हो गए।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कसेर ने बताया कि कॉलोनी में एसोसिएशन की सदस्यता चल रही थी पूर्व सूचना देकर जब सुनील चौरसिया व अन्य कॉलोनी वासिगण सदस्यता लेने एक आवेदन के साथ जिसमे की मांग की गई थी कि लगभग1200 मकानों वाली समिति में मात्र एक सप्ताह के सदस्यता अभियान की अवधि को बढ़ाया जाय आदि के साथ जब क्लब हाउस पहुचे तो अध्यक्ष यमलेश देवांगन ने विवाद खड़ा करते हुए यह कह कर इंकार कर दिया कि आप लोग मेरे खिलाफ क्लब हाउस बुकिंग राशि की गबन की शिकायत पुलिस में किये हो अतः न तो कोई आवेदन लेंगे और न ही सदस्यता देंगें। इससे विवाद और बढ़ गया क्योंकि ऐसा कोई नियम नही है और गबन की शिकायत व सदस्यता दोनों अलग-अलग विषय है।

उन्होंने आगे बताया कि, इस बीच असीम सिंग ने रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनते हुए सुनील चौरसिया पर टूट पड़ा लोगों ने घक्का दे कर बीच बचाव किया। बैठक में उपस्थित राजेन्द्र ने कहा कि लगभग 4 माह पूर्व सुनील चौरसिया ने यमलेश देवांगन एवं अन्य के विरुद्ध दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ क्लब हाउस बुकिंग राशि के गबन की शिकायत पुलिस में किया है जो कि विवेचना में है, इसके अलावा पूर्व में सुनील चौरसिया कॉलोनी के सैकड़ो फोरम के केस इसी वकील को देते थे बाद में बंद कर दिया जिससे खटास उत्तपन्न हुआ इन सब बातों का ही दुष्परिणाम यह सुनियोजित घटना है ऐसा प्रतीत होता है। डी राव का कहना था कि समिति का कार्यकाल 2021 में ही समाप्त हो चुका है बिना चुनाव कराए अब तक काबिज है, सदस्यता हेतु कम समय देकर बाधा डाली जाती है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। बैठक में दर्जनों रहवासिगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...