6% महंगाई भत्ता के लिए CM भूपेश का आभार: कर्मचारी संगठनों ने की CM से मुलाकात…संगठन ने कहा-सरकार के फैसले से भविष्य की चिंता दूर हुई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ और छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की ।

प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निरंतर शासकीय कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू करने से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

वे सेवानिवृत्ति के बाद भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों की मांग पर 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने से कर्मचारियों की आर्थिक चिंता दूर हुई है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी सहित योगेश्वर भारती, जितेंद्र सिंह, सुनील यादव, हेमंत बघेल, आकाश तिवारी व अयूब खान तथा लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पी आर साहू सहित रविंद्र यादव, गुलाब ध्रुव तथा छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डी.एस. भारद्वाज, आदित्य मिश्रा, हेमंत चंद्राकर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिनों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश...

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...