ट्रेन में बेंगलुरु से झारखंड जा रहा था युवक, अचानक उतरा भिलाई में… अगले दिन मक्के के खेत में मिली लाश… 2 दोस्तों संग ट्रेन से घर लौट रहा था

DURG

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में मक्के के खेत के पास युवक का शव पड़ा मिला है। युवक झारखंड का रहने वाला है और बैंगलोर में काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ ट्रेन से झारखंड जा रहा था, लेकिन अचानक भिलाई तीन में उतरा और अगले दिन उसकी लाश मिली है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि किसान पुनीत निर्मलकर के बेटे चूड़ामणि निर्मलकर ने बुधवार सुबह मामले की सूचना दी। उसने बताया कि सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते में उसके खेत के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

छानबीन और पूछताछ करने पर पता चला कि युवक झारखंड का रहने वाला है। वह बैंगलोर में नौकरी करता था। वहां से वो अपने दोस्त के साथ झारखंड जाने के लिए ट्रेन से निकला था। मंगलवार को वह अचानक भिलाई तीन रेलवे स्टेशन में उतर गया। मंगलवार की रात उसे सिरसाकला स्थित एक होटल में देखा गया था। उसके बाद अगले दिन बुधवार को उसकी लाश मक्के के खेत के किनारे पड़ी हुई मिली। इधर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...