दुर्ग से रायपुर के मध्य सफर करने वालों के लिए काम की खबर: जिले में ये फ्लाईओवर 7 दिनों तक रहेगा बंद… दिन में दो बार इतने घंटे मिलेगी छूट; जानिए वजह

भिलाई। दुर्ग जिले के 4 निर्माणधीन फ्लाईओवर में से 1 कुम्हारी फ्लाईओवर हाल ही में लाइम लोइट में आया था। जिसकी वजह थी 2 एक्सीडेंट में 2 लोगों की जान जाना। इस फ्लाईओवर को लेकर बड़ा अपडेट है। नेशनल हाईवे 53 में रायपुर से भिलाई के बीच निर्माणाधीन कुम्हारी फ्लाई ओवर एक हफ्ता के लिए बंद रहने वाला है। हालांकि राहत की बात ये है की जाम के चलते सुबह और शाम 3-3 घंटे के लिए फ्लाईओवर को खोला जाएगा।

फ्लाईओवर बंद हो जाने से फिर से कुम्हारी में ब्रिज के नीचे जाम की स्थिति बनने का अनुमान है। इसे देखते हुए फ्लाईओवर को सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाएगा। इस तरह 24 घंटे में ब्रिज से 6 घंटे आवागमन शुरू रहेगा।

निर्माण एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर से एक सप्ताह के लिए ओवर ब्रिज में क्रस बेरियर निर्माण का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे अब रायपुर से भिलाई के लेन के लिए शुरू किए गए ब्रिज को बंद किया जाएगा।

ट्रैफिक डीएसपी ने जानकारी दी कि, कुम्हारी फ्लाईओवर के रायपुर से भिलाई जाने वाले लेन के ब्रिज को लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे के लिए शुरू किया गया था। इस ब्रिज से हर दिन 50 हजार से अधिक हल्के वाहन निकल रहे थे। ब्रिज का निर्माण करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और निर्माण एजेन्सी ने इसे कुछ समय के लिए छोड़कर बाकी समय बंद करने का निर्णय लिया है।

इस फ्लाईओवर के निचे चौक में ज्यादातर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं चौक में रायपुर या भिलाई की तरफ का ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुकते ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे कई बार हादसे भी हो जाते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में DAP की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक...

रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक...

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...