CG में बड़ा हादसा: तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत… नहाने गए थे तीनों… जांच में जुटी पुलिस

Three children died due to drowning in the pond

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से बड़ी खबर आ रही है। यहां 3 बच्चे नहाने नहर गए थे उस दौरान बड़ा हादसा हो गया है। तीनो की डूबने से मौत हो गई है। गर्मी की वजह से तीनो बच्चे गोदीमुंडा तालाब में नहाने के लिए गए थे। तभी अचानक तालाब में डूबने से इनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में लाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए नगरनार के एसएचओ जयप्रकाश ने बताया कि तीनों बच्चे क्षेत्र के गोदीमुंडा तालाब नहाने के लिए गये हुए थे। नहाने के दौरान तीनों गहराई में चले गये और फिर पानी में डूब गये। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल की बतायी जा रही है। तीनों के शव को पुलिस ने निकाल लिया है। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

इसके पहले कोरबा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था
16 अप्रैल को तीन दोस्त पिकनिक बनाने के लिए निकले थे। तीनों कोरबा जिले के फुटहामुड़ा जोगी सुरंग में फिकनिक बना रहे थे। जिसके बाद तीनों ने जोगीसुरंग में नहाने के लिए उतरे थे। जिसमें एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसका शव जोगीसुरंग से निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और नगर सेना के गोताखोरों ने छात्र के शव को बरामद किया। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...