UPSC के टॉपर्स भिलाई में Aspirants को देंगे निशुल्क टिप्स: दुर्ग जिला प्रशासन और भिलाई निगम द्वारा भिलाई Talk का स्पेशल आयोजन, IAS, IPS और IRS देंगे सवालों का जवाब

भिलाई। भिलाई को एजुकेशन हब कहा जाता है। यहाँ सभी कोर्स के छात्र और कॉम्पिटेटिव और सिविल सर्विस की तैयारी करने के छात्र आते है। दुर्ग जिला प्रशासन और भिलाई नगर निगम यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई टॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी चयनित अनुभवी एवं टॉपर्स प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर टिप्स देंगे और अपने पूरे अनुभवों को साझा करेंगे।

ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन
रविवार 16 जुलाई को बीआईटी के ऑडिटोरियम में यूपीएससी की तैयारी करने वालो को यूपीएससी चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी, अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर व आईपीएस आकाश कुमार पूरे अनुभवों को स्टूडेंट्स को साझा करेंगे। यही नहीं स्टूडेंट्स इनसे सवाल भी कर सकते है, प्रश्नोत्तरी भी होगी ताकि कोई भी संशय हो उसे दूर किया जा सके। कार्यशाला में भाग लेने के लिए बीआईटी के ऑडिटोरियम में ही 9:30 बजे से पंजीयन होगा तथा 10:00 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी।

दुर्ग कलेक्टर मीणा और SP शलभ भी होंगे शामिल
यूपीएससी की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र, छात्रा इसमें शामिल हो सकता है। कार्यशाला में पैनल डिस्कशन भी होगा। कार्यशाला में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। यूपीएससी की तैयारी के लिए एक्सपर्ट अपनी राय भी देंगे और कैसे तैयारी करना है इसके बारे में बताएंगे। पढ़ाई की तकनीक एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया जाएगा। जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर के टिप्स भी दिए जाएंगे। तैयारी के लिए नोट्स किस प्रकार से तैयार किए जाएंगे और रिवीजन कैसे करना है ये भी एक्सपोर्ट बताएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...