शोक संदेश: पत्रकार योगेश शर्मा‌ के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा का निधन…

राजनांदगांव। शहर के भरकपारा निवासी विष्णु प्रसाद पिता स्व. मथुरा प्रसाद शर्मा बोलीवाले (72) का शनिवार देर रात निधन हो गया। प्रसाद शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार रात साढ़े दस बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 11 बजे निज निवास स्थान भरकपारा से मठपारा मुक्ति धाम के लिये निकलेगी। विष्णु प्रसाद शर्मा पत्रकार योगेश शर्मा के पिता थे।