बढ़ती गर्मी में वाटर ATM से मिलेगी राहत: निगम आयुक्त ने किया निरक्षण… मशीनों का संधारण कर शीध्र शुरू करने के दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के सभी जोन अंतर्गत वाटर एटीएम लगाया गया है। जो वाटर एटीएम चल रहे है, उसे और व्यवस्थित किया जायेगा। कुछ वाटर एटीएम में संधारण की आवश्यकता है, उसे एजेंसी के माध्यम से संधारित करवाया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए निगम का यह प्रयास होगा कि सभी को पीने के लिए साफ पानी मिले। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर नगर निगम भिलाई क्षेत्र में संचालित हो रहे वाटर एटीएम का निरीक्षण करने गये। जोन क्रं. 5 में कुल 26 वाटर एटीएम संचालित है, जिसमें से 19 में पानी का सप्लाई चालू है और 7 वाटर एटीएम खराब है।

आयुक्त स्वयं पानी पीकर सेक्टर 4 पोस्ट आफिस के पास वाटर एटीएम के पानी की शुद्वता की जांच किए। बीएसएनएल से रिटायर्ड रमेश सोनी ने बताया कि इस वाटर एटीएम का पानी बहुत मीठा है। इसलिए मैं यहीं से पानी ले जाता हूॅ। निगम भिलाई का यह बहुत अच्छा प्रयास है, कि सबको पीने का शुद्व मिनरल वाटर 5 रूपये में 20 लीटर मिल रहा है। वाटर एटीएम संधारणकर्ता एजेंसी जे कल्याण ने बताया कि कई बार लोग पानी नहीं रहने पर वाटर एटीएम चालू कर देते है।

इससे एयर ले लेता है, एयर निकालने में 2 से 3 घंटा लग जाता है। कभी-कभी मोटर भी जल जाता है, इसी के कारण बहुत सारे वाटर एटीएम में पानी नहीं आ रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पानी का नल, पैनल एवं अन्य सामग्री भी चोरी कर लिया गया है। इसके कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी वाटर एटीएम का एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। जिस एटीएम में कम खराबी है, उसे पहले चालू कर दिया जायेगा। जिसमें ज्यादा समस्या है उसको भी संधारित कर चालू कर किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...