महिला को बंधक बनाकर लूटा, रिश्तेदार ने 8 दिन तक की रेकी, फिर साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। महिला को बंधक बनाकर 21 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटने के आरोप में पुलिस ने महिला के परिचित सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 24 फरवरी दोपहर लूट की थी। पुलिस ने बदमाशों को सीसीटीवी फूटेज की पड़ताल कर गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड रहा है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि गोगांव निवासी टिकेश्वरी रजक के यहां लूट के आरोप में दुर्ग निवासी सुनील चौहान उर्फ अप्पूस, विक्रम सिंह चौहान उर्फ दिवस तथा तीरेन्द्र चौहान उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। विक्रम पूर्व में हत्या की नियत से अपहरण करने के आरोप में जेल जा चुका है। तीरेंद्र मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। सुनील टिकेश्वरी को पूर्व से जानता था। उसे टिकेश्वरी के यहां सोने-चांदी के जेवर तथा डायमंड ज्वेलरी होने के बारे में पहले से जानकारी थी। सुनील ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टिकेश्वरी के यहां लूट की प्लानिंग की थी।

रंजिश का बदला लेने लूट

सुनील, टिकेश्वरी का दूर के रिश्तेदार है। एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर सुनील का टिकेश्वरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुनील आपराधिक प्रवत्ति का था। इसलिए उसने रंजिश का बदला लेने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टिकेश्वरी के यहां दो माह पूर्व लूट की योजना बनाई।

आठ दिन रेकी करने के बाद लूट

लूट की घटना को अंजाम देने सीसीटीवी कैमरा से बचने तथा भागने के लिए रास्ता खोजने बदमाश टिकेश्वरी के मकान की आठ दिन तक रैकी की। उसके बाद लूट करने पहुंचे। जिस सीसीटीवी कैमरे से बचने बदमाशों ने रेकी की थी। उसी कैमरे की मदद से मिले फूटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

टिकेश्वरी गोगांव में अपने दो बेटों के साथ रहती थी। महिला का पति नहीं है। महिला अपने दो बेटों के साथ बर्फ फैक्ट्री में काम करने जाती थी। इस बात की जानकारी बदमाशों को पहले से थी। महिला अपने दोनों बेटों के साथ दोपहर में बर्फ फैक्ट्री में रहती है। इस वजह से बदमाश घटना दिनांक को दोपहर में महिला के घर पहुंचे। सुनील तथा उसका एक अन्य साथी एक बाइक में सवार होकर रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद सुनील ने अपनी बाइक का नंबर प्लेट निकाल दिया और अपने साथ आए साथी को दूसरे बदमाश की बाइक में शिफ्ट कराकर सुनील आमापारा स्थित बर्फ फैक्ट्री की तरफ चले गया।

घर में महिला को देख बंधक बनाया

दो बदमाश महिला के घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद था। इसके बाद बदमाश दरवाजे को धक्का मारकर मकान के अंदर दाखिल हुए। महिला को सोते देख मुंह नें नकाब बांधे बदमाश महिला के हाथ, मुंह और पैर को गमछे से बांध दिया। इसके बाद बदमाश महिला के गले में चाकू टिकाकर अलमारी का चाबी मांगे। चाबी से अलमारी नहीं खुलने पर बदमाशों ने लोहे के औजार से अलमारी का ताला तोड़ लॉकर में रखे जेवर लेकर मौके से फरार हो गए।

ऐसे फंसे सीसीटीवी में बदमाश

घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल से लेकर रेलवे स्टेशन तथा दुर्ग, भिलाई जाने वाले मार्ग में लगे एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। पुलिस को गुढ़ियारी में एक जगह सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध दिख रहे दो लड़कों की फूटेज मिली। पहचान करने पर एक बदमाश की पहचान सुनील के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टिकेश्वरी के यहां लूट की घटना को अंजाम देना बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...