CG – हड़ताल पर जा रहीं महिला प्रदर्शनकारियों की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार… अनियंत्रित होकर पलटी… कई महिलाएं घायल

CG

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हड़ताल में शामिल होने जा रही महिला प्रदर्शनकारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में कई महिलाएं घायल है। हादसे में कई महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। सक्ती जिले में भी प्रदर्शन हो रहा है। उसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सभास्थल में जा रही थी।

बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के हसौद के गैस एजेंसी के करीब जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पहुंची, वो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे वक्त गाड़ी में 18 महिलाएं सवार थी। इन महिलाओं में से 15 हादसे में घायल हो गयी, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया था। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...

चिंतन शिविर 2.0: IIM रायपुर में दो दिवसीय शिविर...

रायपर। IIM रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 रविवार को प्रारंभ...

रायपुर में 14 जून को भव्य मेडिकल कैंप: CM...

सभी क्षेत्रों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स रहेंगे मौजूद, निःशुल्क जांच के साथ दवाई वितरण भी,आयुष्मान कार्ड भी बनेगा रायपुर। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहिब के 94वें...

ट्रेंडिंग