दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में युथ कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के जन्मदिन के पहले 15 KM पैदल चल दिया ये संदेश… दिग्गज कांग्रेसी जुटे

दुर्ग। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में जननायक राहुल गांधी को जन्मदिन के अवसर पर स्वरूप समस्त दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती बेरोजगारी ,महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुवात हुई।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम अंजोरा ‘ख’ में आबादी पारा ढोलापार से होते हुए बस स्टैंड अंजोरा चौक तक 15 किलो मीटर का सफर तय किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़, हेमंत देशमुख पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष लवकेश साहू, युवा कांग्रेस के नेता धनेश देशमुख सोहन देशमुख युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव दीप सारस्वत, दीपक राजपूत अनेक यूकाइयां साथी उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग