छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने जलप्रपात आए थे 7 लोग… नहाने के दौरान हुआ हादसा… सभी डूबे, एक का शव बरामद, एक गंभीर… बाकी की तलाश जारी

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के रमदहा जलप्रपात में 7 लोगों की डूबने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है की ये 7 लोग पिकनिक मनाने गए थे। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक शव को बरामद किया गया है। वहीं एक युवक को भी पानी के अंदर से निकाल लिया गया है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़ने के रहने वाले 7 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद सभी दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी, लेकिन तब तक एक युवती की जान जा चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन को भी घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। प्रशासन से गोताखोरों को भी मौके पर भेज दिया है। जिसके बाद अन्य 5 लोगों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...