हार्ट ऑफ़ भिलाई की जल्द बेहतर होगी तस्वीर: सिविक सेंटर के अर्जुन रथ परिसर में युद्धस्तर पर चल रहा है रेनोवेशन, MLA देवेंद्र की पहल पर महापौर निधि से विकास कार्य जारी… पॉइंट्स में पढ़िए क्या-क्या बदलेगा… मेयर नीरज और कमिश्नर रोहित ने लिया जायजा

भिलाई। भिलाई के हार्ट ऑफ़ सिटी कहे जाने वाला सिविक सेंटर में स्थित अर्जुन रथ परिसर की तस्वीर जल्द ही बेहतर होने वाली है। शीघ्र ये परिसर भव्य और आकर्षक रूप में नजर आएगा और परिसर का कायाकल्प होगा। इसके लिए भिलाई नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।

बुधवार को कार्य का जायजा लेने के लिए भिलाई नगर निगम के मेयर नीरज पाल और जोन कमिश्नर रोहित व्यास सिविक सेंटर पहुंचे और उन्होंने अर्जुन रथ परिसर में किए जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। उन्होंने उपस्थित अधिकारी व एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तेज गति से कार्य करें। इसके लिए संसाधन बढ़ाकर जो काम समानांतर किए जा सकते हैं उन्हें करते हुए शीघ्र कार्यों को पूर्ण करते चले।

महापौर और आयुक्त ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया साथ ही किए जा रहे सभी कार्यों का उन्होंने बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही समीपस्थ ट्रैफिक पार्क का अवलोकन संयुक्त रूप से किया गया। अर्जुन रथ परिसर में महापौर निधि से स्वीकृत करोड़ों की लागत से विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।

क्या-क्या कार्य किए जा रहे है :-

  • पानी निकासी के लिए नाली निर्माण
  • सुरक्षा घेरा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण
  • अर्जुन रथ का विकास एवं सौंदर्यीकरण
  • परिसर के भीतर चलने के लिए पाथवे का निर्माण
  • आकर्षक गार्डनिंग तथा लैंडस्कैपिंग
  • परिसर के बाहर भी पाथवे का निर्माण
  • आकर्षक तथा भव्य गेट के साथ ही विद्युतीकरण करते हुए प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

कार्य पूर्ण होने के बाद इसकी अलग भव्यता लोगों को नजर आने लगेगी। संयुक्त निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने अर्जुन रथ परिसर में होने वाले विकास तथा सौंदर्यीकरण के सभी कार्यों के लिए डेड लाइन फिक्स कर दिया है, ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होकर लोगों को इसका लाभ मिलने लगे।

गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर सिविक सेंटर का कायाकल्प हो रहा है। बेहतरीन पार्किंग प्लेस बनाने के साथ ही, सिविक सेंटर के सभी एरिया में पेवर ब्लॉक लगाने का काम भी किया जाएगा। पार्किंग के लिए काफी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ समय बाद सिविक सेंटर पहुंचने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे इसके साथ ही सर्व सुविधा युक्त चौपाटी बनाने की कार्ययोजना भी शामिल है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, प्र. कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, प्र. सहायक अभियंता वसीम खान, उप अभियंता श्वेता महेश्वर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...