ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत (छोटू) को मिली जान से मारने की धमकी: ऑफिस में भेजा डाक से धमकी भरा पत्र, लिखा…

भिलाई। “छोटू क्यों इतनी दुश्मनी पाल रहा है। पूरे शहर में दुर्ग से रायपुर तक तेरे पीछे आदमी लोग मारने के लिए आदमी बाहर से आ गए हैं। इतना पैसा क्या करेगा। लोगों का काम मत छीनों।”
ये धमकी भरी लाइन के साथ पत्र छत्तीसगढ़ के बड़े ट्रांसपोर्टर्स में शूमार इंद्रजीत सिंह (छोटू) को मिला है। HTC के संचालक ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत ने इसकी शिकायत दुर्ग एसपी से की। तत्काल थाने में पत्र भेजने वाले अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही दुर्ग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा में दो जवान भी दिए हैं। छोटू की जान को खतरा है। इसे देखते हुए दुर्ग पुलिस ने दो जवानों को सुरक्षा में लगाया है। पुलिस ने आवेदन और पत्र को आधार बनाकर अज्ञात के खिलाफ़ धारा 507 के तहत केस दर्ज किया है।

हथखोज में छोटू की कंपनी है। इसलिए भिलाई-3 पुलिस ने गुरुवार को सूर्य विहार निवासी इंद्रजीत की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी को छोटू को उसके हथखोज स्थित आफिस के पते पर पत्र मिला है। पत्र में भेजने वाले का नाम पता नहीं लिखा है। मामले में पुलिस से सुरक्षा भी मांगी। इसके बाद दो जवानों की तैनाती की गई है।

छोटू ने बताया कि उनका ऑफिस 48/ए ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में हैI वर्तमान में वो सूर्या विहार फेस 2 बी/25 चौकी स्मृतिनगर TI माल के पीछे रहते हैं। ट्रांसपोर्ट बिसनेस के मामले को लेकर उनका कुछ दिन पहले भूपेंद्र ट्रांसपोर्ट के संचालक भूपेंद्र यादव छोटू से विवाद हुआ था। भूपेंद्र यादव ने भट्ठी थाने में कुछ महीने पहले इंद्रजीत उर्फ छोटू के खिलाफ उनका काम छीनने और मारपीट करने की शिकायत भी की थी। इसके बाद इंद्रजीत ने भी काउंटर केस दर्ज कराया था। इंद्रजीत सिंह छोटू का कहना है कि भूपेंद्र यादव सेक्टर 2 में ही रहता है। वहीं से धमकी भरा लेटर पोस्ट किया गया है। इसलिए ऐसी आशंका है कि ये काम उन्हीं लोगों में से किसी एक का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

ट्रेंडिंग