रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: मां ने दबाया बच्ची का मुंह, पिता ने किया सगी बेटी से रेप… 8 साल की मासूम से हैवानियत… जेल से छूटकर आने के बाद दिया वारदात को अंजाम

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जेल से छूटकर आए एक हैवान पिता ने अपनी सगी मासूम बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाले हैवान पति का उसकी पत्नी ने भी साथ दिया. बेटी की आवाज कोई सुन न ले इसलिए सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाए रखा. सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने पर इलाके के लोग दंग रह गए.

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ से दुष्कर्म किया. आरोप है कि इस हैवानियत में सौतेली मां ने आरोपी पिता का साथ दिया. बहेड़ी ​​​​पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है. आरोपी ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी पत्नी की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. बेसुध बेटी ने सुबह अपने चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी.

आरोपी पहले भी कर चुका है हैवानियत
आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है. इससे पहले भी उसके खिलाफ प्रेमनगर व हल्द्वानी में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है. कुछ समय पहले ही वह इस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था. अब उसने अपनी सगी बेटी के साथ हैवानियत की है.

लोग बोले- ऐसे दरिंदे को हो फांसी की सजा
कस्बे के लोगों का कहना है कि आरोपी पिता पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे. कस्बे के रहने वाले लोगों ने कहा कि इस तरीके की घटना मन को झकझोर देती है. उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले. वहीं, बहेड़ी चेयरमैनपति नसीम अहमद ने आरोपी पिता को फांसी की सजा देने की मांग की है.

बच्ची को मेडिकल के लिये भेजा
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि बेटी के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पूरे में मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...