छेरछेरा पुन्नी पर भिलाई के स्टूडेंट्स का स्पेशल सेलिब्रेशन: घर-घर मांगने पहुंचे छेरछेरा… फिर वृद्ध आश्रम और बस्ती में किया वितरण; स्वरूपानंद महाविद्यालय भिलाई के NSS स्वयंसेवकों और कल्पतरू सेवा समिति की अनूठी पहल

भिलाई। छेरछेरा पुन्नी या शाकंभरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाने वाला त्योहार हर साल पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है l छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर लोग अन्न का दान माँगते हैं। वहीं गाँव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दान मांगने वाला याचक होता है तथा दान देने वाली शाकंभरी देवी होती है यह भी मान्यता है की आज के दिन दान देने से समृद्ध होते है।

एनएसएस नोडल अधिकारी संयुक्ता पाढ़ी ने कहा कि यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाता है। विद्यार्थी इस गतिविधि के द्वारा ना केवल एनएसएस के मूल्यों को समझ सकेंगे बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के इस महापर्व का महत्व भी आत्मसात करेंगे l

इस उपलक्ष में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने मोहल्ले मे तथा प्राध्यापकों से भी दान मांगा तथा प्राप्त अनाज एवं दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को वृद्ध आश्रम तथा झुग्गी झोपड़ियों में वितरण कियाl यह कार्य एनएसएस स्वयंसेवी दीपांशु चंद्राकर, ओम करसायल, फुलप्रीत कौर, पूजा चतुर्वेदी, रितिका ताम्रकार तथा प्रीति पटेल ने सार्थक किया l

महाविद्यालय के डॉ दीपक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी निस्वार्थ जनसेवा से जुड़कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैंl महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा कि, जितना हो सके, जो हो सके, एक दूसरे की मदद करने का संदेश देता है यह पर्व और स्वयंसेवकों ने जनसेवा के द्वारा इस कथन को सार्थक कर दिखाया l समस्त प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय परिवार की ओर से एनएसएस स्वयंसेवकों को अनेक शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...