केन्द्रीय बजट से नहीं मिलेगी महंगाई से राहत… न पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत होगी कम: अरुण वोरा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमन एवं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पिछले 8 वर्ष से केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने केन्द्रीय बजट में आम जनता को कुछ भी नही दिया। इस बार भी केन्द्रीय बजट में आंकडो का मायाजाल बुना गया है। आम जनता को बजट से कोई राहत नही मिलेगी। न तो केन्द्रीय बजट से पेट्रोल की कीमत में कमी होगी न डीजल का रेट कम होगा और न ही रसोई गैस की कीमत 4 सौ रुपए हो पाएगी।

वोरा ने कहा कि, महंगाई चरम पर है और आम जनता को महंगाई की मार से बचाने के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नही किया गया है। वोरा ने कहा कि आज से 8 वर्ष पहले 100 स्मार्ट सिटी के लिए 48 हजार करोड़़ का प्रावधान किया गया था आज तक एक भी स्मार्ट सिटी नही बनी। 2022 तक सबको आवाज देने की घोषणा केन्द्र सरकार ने की थी, इस योजना का भी हाल बेहाल है।

वोरा ने कहा कि, स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर साल अरबो रुपए का बजट प्रावधान का कोई अर्थ नही रह गया है। आम जनता के लिए केन्द्रीय बजट पूरी तरह बेमानी साबित हो रहा है। वोरा ने कहा कि बजट आम आदमी को राहत देने के लिए बानाय जाना चाहिए। केन्द्र सरकार के बजट से देश की जनता को कोई तोहफा नही दिया गया है। यह बजट केवल कागजी पुलिंदा है, जिससे नागरिको को कोई राहत नहीं मिलने वाली। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग को कुछ नही मिला। बजट से इन सभी वर्गो में निराशा है। ये बजट चंद बड़े लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...