महिला दिवस पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता ने महिला आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाने की अपील की; दुर्ग SP डॉ. अभिषेक को लेटर देकर इस मुहीम में किया गया शामिल

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा द्वारा एक नई पहल के साथ समाज में महिलाओं को स्थापित करने के लिए स्वालंबी आत्मनिर्भर महिला बनाने की मुहिम शुरू की गई। इस कड़ी में सोमवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को एक पत्र द्वारा इस मुहिम में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया और जिला कांग्रेस सचिव नारायण राव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस प्रक्रिया में दुर्ग जिले के समस्त कॉलेजों में महिला छात्रों को समाज में फैल रही कुरीतियों और अपराधियों से अपने और अपने परिवार की आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट हरिहर द्वारा महिला आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह मना छात्रों के प्रशिक्षण का जिम्मा लिया गया।

इस विषय में प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा ने बताया कि जिस भारतवर्ष मैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा नारी के सम्मान की रक्षा हेतु राम सेतु का निर्माण कर दिया गया उस पर है हर भारतीय पुरुष को नारी के सम्मान पर आत्मरक्षा के लिए उनको आत्मनिर्भर बना देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...