छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: करंट शॉक से 3 श्रमिकों की मौत, दो घायल… 11KV लाइन से लगा बिजली का झटका; जानिए कैसे हुई दुर्घटना

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: करंट शॉक से 3 श्रमिकों की मौत, दो घायल 11KV लाइन से लगा बिजली का झटका जानिए कैसे हुई ये दुर्घटना

सक्ती। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक घटना में करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की दुखद मौत हो गई है। वहीं, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी रोड निर्माण का काम कर रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर बिजली में झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार, खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए।

हादसे के बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मजदूरों ने मशीन के ऊपर लगे हुए एंगल को नहीं हटाया था। जिसके चलते एंगल तार से टच हो गया। फिलहाल तीनों शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौप दिए गए हैं। हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सभी खम्हरिया गांव के रहने वाले हैं। राजकुमार अपने पूरे परिवार में इकलौता काम करने वाला लड़का था। घटना के बाद से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://api.whatsapp.com/message/NVFJ6MF463U7J1?autoload=1&app_absent=0

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग