“मन की बात” इन राजभवन: रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण देश के सभी राजभवन में विशेष रूप से होगा… छत्तीसगढ़ में राज्यपाल की अध्यक्षता में होगी बैठक

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण पूरे देश के राजभवनों में विशेष रूप से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राजभवन में भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने एवं समन्वय के संबंध में आज यहां राजभवन में बैठक ली। बैठक में राज्यपाल के निज सचिव बी. एस. बेहरा, उपसचिव दीपक अग्रवाल, पत्र सूचना कार्यालय के उप संचालक सुनील तिवारी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के केंद्र निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि इस संबंध में राज्यस्तरीय समिति का गठन किया जाना है। इसके अलावा राजभवन में ‘‘मन की बात‘‘ के प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार निदेशालय भारत सरकार द्वारा ‘‘मन की बात‘‘ के गत कार्यक्रमों के संबंध में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...