रिसाली में BSP का बड़ा एक्शन:10 एकड़ जमीन से हटाया गया कब्ज़ा… चार इट भट्टा पर चला JCB

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बी एस पी द्वारा नेवई में 9.50 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त किया गया। चार इट भट्टे पर कार्यवाही, जे सी बी द्वारा कई अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। संपदा न्यालयय के आदेश पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही, सो (100)से अधिक अधिकारी, कर्मियों, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, महिलाए व पुलिस बल की टीम द्वारा कार्यवाही। ओए प्रेसिडेंट व सेफी चेयरमैन एन के बंछोर तथा महासचिव परमिंदर सिंह कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहे।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये द्वारा आज संपदा न्यालयय से पारित डिक्री के अनुपालन में नेवई में अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की है। प्रवर्तन अनुभाग और भूमि अनुभाग द्वारा सौ से अधिक अधिकारियों, कर्मियों, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, महिला कर्मी के साथ चार इट भट्टे पर कार्यवाही कर भूमि को बी एस पी द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। संपदा न्यालयय द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री ढाल सिंह बिसेन, नेवई थाने से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार इट भट्टा परिसर को सील किया गया।

कुल 9.50 एकर बी एस पी भूमि को खाली करवाया गया तथा सील करके संपदा न्यालयय को सौपा गया। कई अवैध निर्माणों को जे सी बी द्वारा ध्वस्त किया गया। इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ है। बेदखली की पूरी प्रकिरिया की बी एस पी द्वारा वीडियोग्राफी करवाया गया ।प्रवर्तन विभाग और भूमि विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ, भूमाफ़ियायो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है तथा आगे भी जारी रहेगा ।कार्यवाही के दौरान बी एस पी ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट व सेफी चेयरमैन श्री एन के बंछोर व जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...