शर्मनाक मामला: कोरियन लड़की को अकेला पाकर लड़के ने किया पीछा… फिर दिखाने लगा अपना प्राइवेट पार्ट… मोबाइल में कैद हुई पूरी वारदात, देखिए ये VIDEO

कोरियन लड़की को अकेला पाकर लड़के ने किया पीछा

मल्टीमीडिया डेस्क। राजस्थान के जोधपुर में 28 साल की कोरियन लड़की के साथ छेड़खानी (South Korean Youtuber Sexual Harassment) हुई है। लड़की जब यूट्यूबर व्लॉग बना रही थी तब एक 25 साल के आरोपी ने उसका पीछा किया और फिर गंदी हरकत करते हुए प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। चूंकि लड़की वीडियो बना रही थी इसलिए यह घटना उसके मोबाइल में कैद हो गई।

इसके बाद लड़की ने घटना का जिक्र करते हुए यह वीडियो अपने व्लॉग पर पोस्ट कर दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी लगी। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है।

आरोपी दीपक ने जब देखा कि कोरियन लड़की अकेली है तो उसने पहले पीछा किया और फिर गंदी हरकत की। जब लड़की को एहसास हुआ कि दीपक उसका पीछा कर रहा है तो वह रुकी और उसका विरोध किया। इतने में दीपक दौड़कर उसके आगे जा पहुंचा, उसने लड़की का रास्ता रोका और प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए अपनी पैंट उतार दी।

इसके बाद लड़की हेल्प मी बोलकर चिल्लाने लगी और भागने लगी। हालांकि इतने में आरोपी दीपक सड़क से गायब हो गया। लड़की को थोड़ी देर के लिए सन्न रह गई। उसे समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है? वह यकीन नहीं कर पा रही था कि उसके साथ इतनी बुरी घटना हो गई है।

इस मामले में एसएचओ (सदर कोतवाली) दिनेश लखावत का कहना है कि दीपक पास के इलाके का रहने वाला है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और इधर-उधर भटकता फिरता है। हमने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है क्योंकि पीड़िता की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

स्वाति मालीवाल ने भी उठाए सवाल
वायरल वीडियो के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के लोग हमारे महान देश की छवि खराब कर रहे हैं।

इस घटना को सुनकर मुंबई की उस घटना की याद आ गई जब एक कोरियन यूट्यूबर व्लॉगर के साथ दो लड़कों ने बीच सड़की छेड़खानी की थी और उनमें से एक ने उसे चूमने की कोशिश की थी। बड़े शर्म की बात है कि जिस भारत में अतिथि देवो भव का नारा दिया जाता है, वहां पर महिला पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। कोरियन लड़की का वीडियो उसके देश के लोगों ने भी देखा होगा, सोचिए हमारे देश की छवि को कितना नुकसान पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...