वैशाली नगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर एंड हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेगा BPO… 350 युवाओं को मिलेगा रोजगार: मेयर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक हुई संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित

भिलाई नगर। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा महापौर परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में वैशाली नगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सहित बीपीओ के संचालन कार्य के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर एमआईसी ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बीपीओ के माध्यम से 350 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। वैशाली नगर के सांस्कृतिक भवन में बीपीओ की स्थापना की जाएगी।

जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत नंदनी रोड में डामरीकरण किया जाएगा। गौरतलब है कि नंदनी रोड के एक तरफ डामरीकरण कार्य किया गया है तथा अब दूसरी तरफ भी डामरीकरण कार्य होगा। इस प्रकार से नंदनी रोड के दोनों तरफ डामरीकरण कार्य हो जाएगा जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक एक नेहरू नगर स्थित जीई रोड से लगे हुए उद्यान क्रमांक 3 के व्यवसायिक उपयोग, संचालन एवं संधारण हेतु रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाएगी। महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से इसकी स्वीकृति प्रदान की है। संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाए गए सुरक्षा गार्डों की अप्रैल, मई, जून 2023-2024 तक कार्योत्तर वेतन भुगतान की वित्तीय/प्रशासकीय स्वीकृति महापौर परिषद ने प्रदान की है। खुर्सीपार जोन क्रमांक 4 अंतर्गत छावनी चौक से हथखोज पुलिया तक मार्ग का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

आज इन सभी प्रस्ताव पर महापौर परिषद ने अपनी मंजूरी दे दी है। आज की बैठक में महापौर परिषद की सदस्य मालती ठाकुर, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, रीता सिंह गेरा, चंद्रशेखर गवई, मन्नान गफ्फार खान, केशव चौबे, मीरा बंजारे एवं नेहा साहू तथा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...