छत्तीसगढ़ में मातम में बदली रथयात्रा की खुशिया: रथयात्रा में किशोर की मौत… पेट्रोल पंप के सामने रथ के नीचे आया नाबालिग छात्र

रथ का गुमब्ज युवक के सिर पर जा गिरा जिसके चलते यह घटना घटी

नवापारा, राजिम। पुरे देश में आज रथ यात्रा का धूम था। वही दुखद खबर छत्तीसगढ़ के राजिम जिले से निकल कर आ रही है। नवापारा शहर में रथयात्रा में एक किशोर की दबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहित रात्रे, पिता शोभा राम रात्रे, उम्र16 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक खोलीपारा का रहने वाला था। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, पुलिस द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा लाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि, मृतक रथ के साथ चलते हुए रायपुर राजिम रोड से गुजर रहा था, तभी रिलायंस पेट्रोल के पास यह घटना रथ का कुछ हिस्सा टूटने से हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रथ का गुमब्ज युवक के सिर पर जा गिरा जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। फिलहाल नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं, और इस पर जाँच में जुट गई हैं। मृतक के शव को मरचूरी में रखवा दिया गया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...