‘इंडस 2 इंस्टा’ में डिज़ाइनर गीत सोन के कॉस्ट्यूम में अनुष्का ने किया रैंप वॉक; बॉलीवुड एक्टर अमन वर्मा हुए शामिल… सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आज के इंस्टायुग तक की दिखी झलक

भिलाई। एक निजी फ़ैशन शो कार्यक्रम में डिज़ाइनर गीत सोन के कॉस्ट्यूम में उनकी ही बेटी अनुष्का ने रैंप वॉक किया। बॉलीवुड एक्टर अमन वर्मा के साथ अनिल खोसला, जूही व्यास ने अनुष्का की विशेष रूप से सराहना की। इस फैशन शो “इंडस 2 इंस्टा” में सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आज के इंस्टायुग के परिधानों की झलक दिखाई दी। 1 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान 12 डिजाइनरों की कृतियों को 8 मॉडल्स ने रैम्प पर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने अभिनेता अमन वर्मा, आयोहन समिति इंस्टिट्यूट के ग्लोबल सीईओ अनिल खोसला, मेधावी विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर प्रवेश दुदानी, इंफ्लूएंसर काजल साहू, मिस ग्लोब जूही व्यास तथा पर्वतारोही याशी जैन मौजूद थीं। छह राउंड में आयोजित फैशन शो में सिंधु घाटी सभ्यता के परिधानों, वैदिक काल, मौर्य काल, मुगल काल, खादी और आधुनिक परिधानों के नए डिजाइन प्रस्तुत किये गए। इसमें युवा डिजाइनर नैन्सी वर्मा, रश्मि यादव, अनामिका खुटे, प्रिया, यजुवेन्द्र, कनक गोदवानी, रीता, अभिलाष गुप्ता, नेहा लाल, गीत सोन, समीक्षा गुप्ता, याना की कृतियों को स्थान दिया। इन परिधानों को रैम्प पर मॉडल अनुष्का सोन ,शशांक शर्मा, उमेश शर्मा, प्रेरणा वर्मा, रितु लाकरा, पायल वाधवानी, दृष्टि वाधवानी, आफरीन सिद्दीकी ने प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...