हेमचंद यादव यूनिवर्सिटीदुर्ग के कॉलेजों में प्रवेश हेतु 7 सितंबर तक ही खुला रहेगा प्रवेश पोर्टल… साई कॉलेज भिलाई में इस सत्र एडमिशन हेतु अंतिम अवसर

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के अंतर्गत इस सत्र में प्रवेश हेतु प्रवेश पोर्टल में ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2023 घोषित है। इस सत्र में प्रवेश हेतु यह अंतिम अवसर है। यह जानकारी देते हुए साई कॉलेज , सेक्टर 6 भिलाई के डायरेक्टर ने जानकारी दी की अब तक यदि किसी छात्र ने इस सत्र में प्रवेश नहीं लिया है, तो यह ऐसे छात्रों के लिए अंतिम अवसर है कि वे 7 सितंबर 2023 तक अवश्य ऑनलाइन फॉर्म भर लें। जिन छात्रों ने 7 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा होगा, केवल उन्हे ही 10 सितंबर तक प्रवेश दिया जाएगा । इस हेतु साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9977001027 जारी किया है, जो ऐसे छात्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद की जा सके। बीकॉम, बीएससी, बीसीए , बीबीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, कंप्यूटर साइंस, BLib, पीजीडीसीए, डीसीए, एमकॉम, MA English, BA में यदि कोई छात्र प्रवेश लेने के लिए इच्छुक है तो ऐसा छात्र साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में कल 7 सितंबर 2023 शाम 5 बजे से पूर्व संपर्क कर सकेंगे या भिलाई के बाहर के छात्र हेल्पलाइन नंबर 9977001027 पर संपर्क कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...