घर में चल रहे Sex रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस की रेड के बाद मोहल्ले वालों के उड़ गए होश, 12 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़ाएं

घर में चल रहे Sex रैकेट का पर्दाफाश

क्राइम डेस्क। पंजाब में फाजिल्का पुलिस ने एक घर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. यहां से 12 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा गए है. पुलिस का कहना है कि लड़कियों से पूछताछ और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अबोहर की न्यू सूरज नगरी के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है. इस पर सिटी-टू पुलिस ने सूचना को वेरीफाई किया और सही पाए जाने पर महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर एक टीम ने रेड मारी.

12 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया
पुलिस कर्मियों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया. डीएसपी अबोहर के नेतृत्व में वहां भारी पुलिस बल तैनात था. टीम ने मकान में दबिश दी. इस दौरान वहां से 12 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया.

पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- पुलिस
इस मामले में डीएसपी अरुण मुंडन और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड मारी थी. मकान से युवक-युवतियों को पकड़ा गया है. इनसे पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...