भिलाई में BBA स्टूडेंट्स की पिटाई फिर लूट…10 से ज्यादा लड़कों ने वारदात को दिया अंजाम, पूरी वारदात CCTV में कैद

भिलाई। भिलाई के पॉश इलाके में देर रात कॉलेज का स्टूडेंट्स लूट का शिकार हो गया। कोहका से सूर्या माल को जाने वाली रोड में अमन ढाबा के पास स्थित तालाब में टहल रहे दो स्टूडेंट्स से कुछ गुंडो ने मारपीट की और उसका मोबाइल व सोने की चेन लूट कर भाग गए। स्टूडेंट्स ने स्मृति नगर चौकी में मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) फाइनल इयर के छात्र विहान मंडल ने स्मृति नगर चौकी में मारपीट की शिकायत दी है। उसने बताया कि वह अपने बैचमेट दीपक के साथ कोहका रोड अमन ढाबा के पास रूम लेकर रहता है। बुधवार रात खाना खाकर दोनों दोस्त पास स्थित तालाब के पास घूमने गए थे।

वह लोग वहां बैठे ही थे कि तीन चार लड़के आए और उसकी बाइक में बैठ गए। दीपक ने जब उन्हें मना किया तो वह लोग उससे झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते वहां पर 8-9 की संख्या में लड़के हो गए। उन सभी ने दीपक और सूरज को बुरी तरह लात घूंसों से पीटा। सूरज का मोबाइल और सोने की चेन छीनकर भाग गए।

इसके बाद सूरज ने दीपक के मोबाइल से अपने भाई वहान को फोन किया। विहान अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद रात में स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहीं हो रही सख्त पुलिसिंग
दरअसल सूर्या माल और उसके आसपास देर रात 12 से 1 बजे तक गुंडे बदमाश किस्म के लोग शराब के नशे में और बाइक स्टंट करते दिख जाएंगे। यहां पुलिस की 112 का मूवमेंट भी होता है, लेकिन पुलिस किसी से यह तक नहीं पूछती की इतनी रात को वह क्यों घूम रहा है। यह सब तक हो रहा है, जब आए दिन यहां मारपीट और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...